Ranbir Kapoor-Alia Bhatt बेटी राहा को लेकर पहुंचे नए घर, कैमरा देख चिड़चिड़ी हुईं कपूर खानदान की नन्ही परी

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में नया घर के दौरे पर पहुंचे। कपल के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। वीडियो में आलिया ने अपनी बेटी राहा को गोद में उठा रखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राहा के एक्सप्रेशन पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल हाल ही में अपने बेटी राहा (Raha) के साथ नजर आया। कपल अपने नए घर के बाहर नजर आया। मुंबई के बांद्रा में करीब 250 करोड़ में कपल का नया घर बनकर तैयार हो रहा है। इस घर में अभी काम चल रहा है। कपल नए घर के दौरा करने पहुंचा था। इस दौरान कपल के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर तीनों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर और आलिया कैजुल आउटफिट में नजर आए।

End of Feed