बॉलीवुड

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt को मिला राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 8, 2024, 10:51 AM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt receives ram mandir Invitation: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स का मिक्स रिएक्शन आ रहा है।

Image

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Invited To Ayodhya's Ram Temple Inauguration Ceremony

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt receives Ram Mandir Invitation: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। बी टाउन के इस कपल को फैंस काफी प्यार करते हैं। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन ने रणबीर और आलिया को खुद निमंत्रण दिया है। जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है।

इस उद्घाटन के लिए तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही हैं। कई बड़े नेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों को भी राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। रणबीर और आलिया को मिले न्योते पर एक यूजर्स का भी रिएक्शन सामने आने लगा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

आलिया-रणबीर को मिला न्योता

राम मंदिर उद्घाटन का न्योता मिलने के बाद रणबीर (Ranbir) और आलिया (Alia) का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए कई लोग इसपर आपत्ति भी जता रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रणबीर ने बीफ खाने की बात की थी, जिसे देखते हुए उन्हें बुलाना उचित नहीं है। हालांकि कई लोग इस फैसले के पक्ष में भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये फोटो काफी चर्चा में है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article