Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रणबीर कपूर ने मीडिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि वह जवानी में या फिर कहें अपनी करियर की शुरुआत में मीडिया को दुश्मन मानते थे और उनके मन में मीडिया को लेकर एक डर भी था कि कहीं मीडिया उन्हें दुनिया के सामने एक्सपोज ना कर दे। रणबीर कपूर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर को सवालों के घेरे में भी ले रहे हैं।
Bollywood Actor Ranbir Kapoor
‘मीडिया से 36 का आंकड़ा था’
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के साथ बात करते हुए कहा, ‘ जब मैं जवान था तो मेरा मीडिया और पैपराजी के साथ 36 का आंकड़ा था, उस समय ज्यादा अकल नहीं थी, उस वक्त ऐसा लगता था कि ये लोग मेरे दुश्मन हैं और मैं जो कुछ कर रहा हूं ये लोग मुझे एक्सपोस कर रहे हैं, लेकिन अब जैसे बड़ा हुआ हूं और उम्र बढ़ी है वैसे पता चला है कि जैसे मेरा काम हैं एक्टिंग करना वैसे आपका काम है फोटोज लेना। हमारे बीच का यह रिलेशनशिप हमेशा जारी रहना चाहिए।’
आलिया भट्ट भूल गई केसरिया के लिरिक्स
इस बीच मीडिया ने आलिया भट्ट से एक गाना गाने की गुजारिश की, जिसके बाद वह फिल्म ब्राह्मस्त्र का मशहूर गाना केसरिया गाना शुरू कर देती हैं। हालांकि आलिया भट्ट जैसे ही गाना शुरू करती हैं वह बीच में ही लिरिक्स भूल जाती हैं और रणबीर से पूछने लगती हैं। जिस पर फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पिछले चार महीनों से यही गाना गा रही हो, फिर भी लिरिक्स भूल गईं।'
बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। अभी तक कपल ने राहा कपूर की फोटो फैंस के साथ शेयर नहीं की है।
