बॉलीवुड

मीडिया को दुश्मन मानते थे Ranbir Kapoor, करियर की शुरुआत में लगता था एक्पोसज होने का डर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 19, 2023, 08:39 AM IST

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं। इस प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें मीडिया एक दुश्मन की तरह लगती थी, उन्हें एक्सपोज होने का डर था।

Image

Bollywood Actor Ranbir Kapoor

KEY HIGHLIGHTS
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस की है।
  • इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा किया है।
  • करियर की शुरुआत में मीडिया को दुश्मन समझते थे रणबीर।

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रणबीर कपूर ने मीडिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि वह जवानी में या फिर कहें अपनी करियर की शुरुआत में मीडिया को दुश्मन मानते थे और उनके मन में मीडिया को लेकर एक डर भी था कि कहीं मीडिया उन्हें दुनिया के सामने एक्सपोज ना कर दे। रणबीर कपूर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर को सवालों के घेरे में भी ले रहे हैं।

‘मीडिया से 36 का आंकड़ा था’

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के साथ बात करते हुए कहा, ‘ जब मैं जवान था तो मेरा मीडिया और पैपराजी के साथ 36 का आंकड़ा था, उस समय ज्यादा अकल नहीं थी, उस वक्त ऐसा लगता था कि ये लोग मेरे दुश्मन हैं और मैं जो कुछ कर रहा हूं ये लोग मुझे एक्सपोस कर रहे हैं, लेकिन अब जैसे बड़ा हुआ हूं और उम्र बढ़ी है वैसे पता चला है कि जैसे मेरा काम हैं एक्टिंग करना वैसे आपका काम है फोटोज लेना। हमारे बीच का यह रिलेशनशिप हमेशा जारी रहना चाहिए।’

आलिया भट्ट भूल गई केसरिया के लिरिक्स

इस बीच मीडिया ने आलिया भट्ट से एक गाना गाने की गुजारिश की, जिसके बाद वह फिल्म ब्राह्मस्त्र का मशहूर गाना केसरिया गाना शुरू कर देती हैं। हालांकि आलिया भट्ट जैसे ही गाना शुरू करती हैं वह बीच में ही लिरिक्स भूल जाती हैं और रणबीर से पूछने लगती हैं। जिस पर फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पिछले चार महीनों से यही गाना गा रही हो, फिर भी लिरिक्स भूल गईं।'

बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। अभी तक कपल ने राहा कपूर की फोटो फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article