Ranbir-Alia में बेटी को लेकर इस वजह से हुई थी लड़ाई, Raha के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा से बेहद प्यार करते हैं। कपल हर इवेंट और इंटरव्यू में बेटी का जिक्र करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बेटी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि पहली बार उनकी बेटी ने मम्मा या पापा क्या बोला था।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कपल की बेटी राहा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। राहा (Raha) की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। फैंस राहा की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठते हैं। रणबीर और आलिया हर इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि राहा ने पहले मम्मी या पापा बोला था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने फोन में इस बात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। ये भी पढ़ें-GHKKPM 7 Maha Twist: पैसों की किल्लत होते ही अर्श से पैचअप करेगी आशका, आदर्श पति बन सवि का ख्याल रखेगा रजत

ranbir alia

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (credit Pic:Instagram)

आलिया ने बताया कि राहा ने सबसे पहले मम्मा बोला था। उस समय राहा मेरे साथ खेल रही थी। कुछ दिनों पहले मेरे और रणबीर के बीच में इस बात को लेकर बहस हुई थी कि राहा पहले मम्मी बोलेगी या पापा। राहा ने पहले मम्मी बोला और मैंने उस मोमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। प्रूफ के तौर पर ताकि मैं उसे बाद में दिखा सकूं। वो मेरे लिए सबसे खास पल था।

End of Feed