बॉलीवुड

प्रेग्नेंट नहीं हैं कैटरीना कैफ, बॉलीवुड की बार्बी डॉल ने स्टाइलिश अवतार से बंद किया सबका मुंह

Katrina Kaif is not pregnant: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जब भी एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं, लोग उनके प्रेग्नेंट होने की बातें करने लगते हैं। लूज कपड़ों में कैटरीना को देख लोग अंदाजा लगाने लगते हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। बीती रात अदाकारा एक इवेंट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से ऐसी बातें करने वालों के मुंह बंद कर दिए हैं।

Image

Katrina Kaif

Katrina Kaif is not pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ बीती रात एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची, जहां उन्हें लॉन्ग पैंट और कोट में देखा गया। ब्राउन रंग का ये कोट-पैंट उन पर काफी अच्छा लग रहा था। लम्बे समय के बाद कैटरीना कैफ इस तरह के इवेंट में नजर आई हैं, जिस कारण फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ को इस तरह के इवेंट ज्यादा करने चाहिए ताकि वो उन्हें बार-बार देख पाएं। कैटरीना कैफ ने बीती रात अपने स्टाइलिश लुक से प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी रोक लगा दी है। बीते काफी समय से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें वायरल हो रही थीं, जिनको एक्ट्रेस ने बीती रात पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

पिछले काफी समय से वायरल हो रही हैं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें

अदाकारा कैटरीना कैफ शादी के बाद से लगातार बाहर ही रह रही हैं। वो जब भी भारत लौटकर आती हैं तो उनकी वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल होती हैं। अक्सर कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आती हैं, जिस कारण लोग अफवाहें फैलाने लगते हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। अदाकारा कैटरीना कैफ ने बीती रात इन खबरों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है क्योंकि इवेंट पर वो लॉन्ग पैंट-कोट में पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को देखकर कोई भी नहीं कह सकता है कि वो प्रेग्नेंट हैं।

शादी के बाद से फिल्में कम कर रही हैं कैटरीन कैफ

कैटरीना कैफ ने जब से विक्की कौशल संग शादी रचाई है, उन्हें फिल्मों में कम देखा जा रहा है। अदाकारा कैटरीना कैफ शादी के बाद से कम ही फिल्में कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वो अपने ससुराल वालों को वक्त देना चाहती हैं, जिस कारण वो चुनिंदा फिल्में कर रही हैं। वैसे आपको कैटरीना कैफ का स्टाइलिश लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article