रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कपल की बेटी राहा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। राहा (Raha) की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। फैंस राहा की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठते हैं। रणबीर और आलिया हर इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि राहा ने पहले मम्मी या पापा बोला था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने फोन में इस बात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। ये भी पढ़ें-GHKKPM 7 Maha Twist: पैसों की किल्लत होते ही अर्श से पैचअप करेगी आशका, आदर्श पति बन सवि का ख्याल रखेगा रजत
आलिया ने बताया कि राहा ने सबसे पहले मम्मा बोला था। उस समय राहा मेरे साथ खेल रही थी। कुछ दिनों पहले मेरे और रणबीर के बीच में इस बात को लेकर बहस हुई थी कि राहा पहले मम्मी बोलेगी या पापा। राहा ने पहले मम्मी बोला और मैंने उस मोमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। प्रूफ के तौर पर ताकि मैं उसे बाद में दिखा सकूं। वो मेरे लिए सबसे खास पल था।
राहा ने पहली बार बोला था- 'मम्मा'
एक्ट्रेस ने बताया कि राहा मम्मा... मम्मा... बोल रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे याद है कि राहा ने फर्स्ट किक कब मारी जब मैं हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही थी। मैंने इस बारे में बताने के लिए रणबीर को कॉल किया। लेकिन वो उस समय भारत में सो रहा था। आलिया और रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान डेट करना शुरू किया था। कपल ने साल 2022 के अप्रैल महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2022 के नवंबर महीने में बेटी राहा को जन्म दिया था। कपल ने एक साल तक राहा को लेकर नो फोटो पॉलिसी लागू की थी। पिछले साल क्रिसमस पर कपल ने बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखाया था।
