Ranbir-Alia going For Christmas Party : बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्रिसमस मानने देर रात स्पॉट हुए। अपने घर के बाहर उन्हें पार्टी के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गाड़ी में बैठकर आरती शेट्टी की पार्टी अटेंड करने निकले थे। आलिया और रणबीर दोनों अकेले थे उनके साथ बेबी राहा नजर नहीं आई।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की कल रात की वीडियो सामने आई है। जिसमें दोनों स्टार्स साथ में किसी पार्टी के लिए रवाना हो रहे हैं। यह पार्टी कोई और नहीं बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी( Aarti Shetty ) की क्रिसमस 2024 की पार्टी थी, जिसे अटेंड करने कपल कल रात निकला था। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग की थी। रणबीर कपूर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकिट पहनी हुई है, वहीं आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। दोनों साथ में एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए जा रहे हैं, हालांकि कपल ने मीडिया को फोटो के लिए पोज नहीं दिए। वह जल्दी में थे और सीधा गाड़ी में बैठकर निकल पड़े।
खास होती है कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी
कपूर परिवार में क्रिसमस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आलिया भट्ट के ससुराल वालों से लेकर उसके मायके वालों तक हर कोई एक साथ नजर आता है। इस पार्टी में करीना कपूर खान का परिवार, करिश्मा कपूर का परिवार और कपूर खानदान की सभी बहनें रणबीर कपूर के घर पर पार्टी करती हैं। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ही आलिया-रणबीर ने राहा का चेहरा मीडिया के सामने रीवील किया था।
