Ramesh Taurani on Aamir Khan in Race 4: बॉलीवुड की पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'रेस' की चौथी फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी की कास्टिंग को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रेस 4' में आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म के निर्देशन के लिए विजय कृष्ण आचार्य के नाम की भी चर्चा थी। अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा अपडेट दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा बस गैंगरेप कांड पर भड़कीं Bhumi Pednekar, बोलीं- 'हम इसे बार-बार कैसे होते देख सकते हैं?')
'रेस 4' में आमिर खान की कास्टिंग पर रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)
'रेस 4' की कास्टिंग नही हुई है फाइनल
रमेश तौरानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऑफिशियल शेयर की इसमें। उन्होंने साफ किया कि 'रेस 4' की स्टार कास्ट को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। निर्माता ने मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से ऐसी खबरें ना फैलाने की अपील है, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है। रमेश तौरानी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फिल्म की कास्ट अभी तय नहीं हुई है और मीडिया व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कास्टिंग को लेकर किसी भी तरह की अटकलों को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' Box office: 25 दिनों में 50 करोड़ी बनी 'हनुमान अंश', कमाई रही शानदार)
निर्माता ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही स्टार कास्ट फाइनल की जाएगी तो मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में फिलहाल आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ की 'रेस 4' में एंट्री की खबरों को आधिकारिक नहीं माना जा सकता। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि चौथी किस्त में सैफ अली खान की धमाकेदार वापसी हुई है। 'रेस 3' में सैफ अली खान को सलमान खान ने रिप्लेस किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रेस 4' के लिए मेकर्स किन एक्टर्स को फाइनल करते हैं।
