Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा विजय सेतुपति का पत्ता, इस एक्टर की खुली किस्मत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2024, 08:40 AM IST

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स फिल्म के लिए बाकी कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति की जगह इस एक्टर को अप्रोच किया है।

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम और साई पल्लवी माता (Sai Pallavi) सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म के लिए रणबीर ने नॉन वेज और शराब छोड़ दिया है। रामायण में यश रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को ट्राईलॉजी के रूप में रिलीज करेंगे। पहले पार्ट में सीता हरण तक की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग मुंबई और लंदन में होगी। रणबीर फिल्म की शूटिंग लंदन में करेंगे। मेकर्स अभी फिल्म के बाकी कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं।

रामायण में नजर आएंगे हरमन बावेजा

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने विभीषण के रोल के लिए हरमन बावेजा को अप्रोच किया है। हरमन आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज स्कूप में नजर आए थे। मेकर्स ने इस रोल के लिए पहले साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को अप्रोच किया था। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। हरमन ने स्कूप में JCP हर्षवर्धन श्रॉफ का रोल निभाया था। सीरीज में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर का कैरेक्टर हिमांशु रॉय से प्रेरित था। हसंल मेहता की सीरीज स्कूप में करिश्मा तन्ना लीड रोल में थी।

End of Feed