Ramayana के सेट से लीक हुईं साई पल्लवी की तस्वीरें, माता सीता के अवतार से जीता इंटरनेट का दिल

Sai Pallavi Look from Ramayana leaked: साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों फिल्म रामायण में व्यस्त हैं, जिसे नितेश तिवारी बना रहे हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म रामायण (Ramayana Movie) के सेट से साई पल्लवी की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमें वो भगवा कपड़ो में नजर आ रही हैं।

Sai Pallavi Look from Ramayana leaked: साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) इस वक्त फिल्म रामायण (Ramayana) के सेट पर हैं, जिसमें वो माता सीता का किरदार प्ले कर रही हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की मेगा बजट फिल्म रामायण के सेट से साई पल्लवी की कुछ फोटोज लीक हुई हैं, जिनमें वो भगवा कपड़ों में नजर आ रही हैं। रामायण के सेट से लीक हुई ये फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साई पल्लवी को भगवा कपड़ों में देखकर फैंस का कहना है कि वो माता सीता के किरदार में एकदम फिट बैठेंगी। रामायण के सेट से लीक हुई फोटोज आप नीचे देख सकते हैं:

Sai Pallavi Ramayana

रणबीर कपूर दिखेंगे भगवान राम के किरदार में

फिल्म रामायण से आपने साई पल्लवी का लुक तो फैंस ने देख ही लिया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इससे पहले सेट से रणबीर कपूर की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें वो भगवान राम के किरदार में दिखे थे। नितेश तिवारी काफी लम्बे समय से रामायण बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने रणबीर कपूर का चुनाव किया है। जब इंटरनेट पर रणबीर कपूर की तस्वीरें लीक हुई थीं, तब उन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित हुए थे। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर एकदम फिट नजर आए थे। फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के किरदारों के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं।

End of Feed