Sai Pallavi Look from Ramayana leaked: साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) इस वक्त फिल्म रामायण (Ramayana) के सेट पर हैं, जिसमें वो माता सीता का किरदार प्ले कर रही हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की मेगा बजट फिल्म रामायण के सेट से साई पल्लवी की कुछ फोटोज लीक हुई हैं, जिनमें वो भगवा कपड़ों में नजर आ रही हैं। रामायण के सेट से लीक हुई ये फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साई पल्लवी को भगवा कपड़ों में देखकर फैंस का कहना है कि वो माता सीता के किरदार में एकदम फिट बैठेंगी। रामायण के सेट से लीक हुई फोटोज आप नीचे देख सकते हैं:
रणबीर कपूर दिखेंगे भगवान राम के किरदार में
फिल्म रामायण से आपने साई पल्लवी का लुक तो फैंस ने देख ही लिया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इससे पहले सेट से रणबीर कपूर की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें वो भगवान राम के किरदार में दिखे थे। नितेश तिवारी काफी लम्बे समय से रामायण बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने रणबीर कपूर का चुनाव किया है। जब इंटरनेट पर रणबीर कपूर की तस्वीरें लीक हुई थीं, तब उन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित हुए थे। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर एकदम फिट नजर आए थे। फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के किरदारों के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं।

मेकर्स ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुना है। दोनों की फोटो सेट से लीक हुई थी।
सनी देओल लगा चुके हैं रामायण पर पक्की मुहर
अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म जाट के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म जाट के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने रामायण की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। सनी देओल ने बताया है कि वो रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। सनी के अलावा साउथ स्टार यश भी रामायण का हिस्सा हैं। वो रावण के किरदार में दिखेंगे। केजीएफ सीरीज के बाद यश की डिमांड पूरे देश में बढ़ गई है, जिस कारण रामायण मेकर्स ने उन्हें रावण के किरदार के लिए साइन किया है।
