Ramayana: रवि दुबे ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, 'राम-लक्ष्मण' को साथ में देख बेताब हुए फैन्स

Ravie Dubey and Ranbir Kapoor: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रवि दुबे ने कुछ घंटों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक्टर्स को साथ में देखकर फैन्स की बेताबी बढ़ गई है। फोटो में नितेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं।

Ravie Dubey and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक नितेश तिवारी ने 'रामायण' पर फिल्म बनाने का जिम्मा उठाया है। यह मूवी कई कारणों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हर गुजरते दिन के साथ 'रामायण' को लेकर नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। 3 जुलाई को मेकर्स ने अपना वादा पूरा करते हुए 'रामायण' का बेहद शानदार टीजर जारी किया था। फिल्म के टीजर के साथ मेकर्स ने लीड एक्टर्स के नाम का भी खुलासा किया था। एक तरफ 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे नजर आएंगे। फैन्स को बेताबी को बढ़ाते हुए रवि दुबे ने नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

Ravie Dubey-Nitesh Tiwari and Ranbir Kapoor (Pic: Instagram/ravidubey2312)

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी संग रवि दुबे ने शेयर की फोटो

रवि दुबे के कुछ घंटों पहले ही रणबीर कपूर और 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रवि दुबे ने कैप्शन में लिखा, 'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम।' उन्होंने नितेश तिवारी और रणबीर कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'दिग्गजों के साथ की कंपनी।' फोटो देखकर लोगों ने कमेंट्स में लिखा, 'राम और लक्ष्मण एक साथ।'

End of Feed