'Ramayana' का टीजर रिलीज होते ही निर्माताओं ने कमाए 1000 करोड़ रुपये, रणबीर कपूर ने इन्वेस्ट की मोटी रकम

Ranbir Kapoor's Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस द्वारा बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 3 जुलाई के दिन जब 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ तो इसने 1000 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' निर्देशन कर चर्चा में बने हुए हैं। 3 जुलाई के दिन मेकर्स ने फिल्म 'रामायण' की पहली झलक लोगों के बीच पेश की, जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध रह गए। टीजर के अंत में रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की झलक ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'रामायण' के दो पार्ट्स की लागात लगभग 1600 करोड़ रुपये है। इस मूवी का निर्माण निर्माता नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस स्टूडियो में किया जा रहा है। इस समय शेयर मार्किट से जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण' की पहली झलक रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Ranbir Kapoor and Yash's Ramayana

नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड है। बाकियों से तुलना करने के आधार पर बोर्ड ने 462.7 मिलियन इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में 30% की उछाल आया, जो 25 जून को 113.47 रुपये से बढ़कर 1 जुलाई को 149.69 रुपये हो गया।

End of Feed