Ranbir Kapoor's Ramayana Part 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का लोगों को बेताबी से इंतजार है। 3 जुलाई को रिलीज हुए 'रामायण' के टीजर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। 'रामायण' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इस मूवी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण' के पहले पार्ट 1 में लंकापति रावण का रोल निभा रहे यश (Yash) को केवल कुछ ही मिनट के लिए बड़े परदे पर लोग देख पाएंगे। इस खबर ने यश के फैन्स के बीच खलबली सी मचा दी है।
'रामायण: पार्ट 1' में कुल इतने मिनट का होगा यश का रोल
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण: पार्ट 1' में यश का रोल केवल 15 मिनट का ही होने वाला है। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। मेकर्स के मुताबिक पहला पार्ट केवल भगवान राम की जर्नी पर ही फोकस होगा। पहले पार्ट में भगवान राम के अयोध्या से लेकर वनवास तक का सफर दिखाया जाएगा। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायण: पार्ट 2' में पूरा ध्यान मेकर्स यश पर केन्द्रित करेंगे। फिल्म में यश को रावण के रोल में देखा जाएगा, जो उनके फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के टीजर में यश की रावण के रोल में एक धांसू झलक देखने को मिली थी। बताते चलें मेकर्स की ओर से अभी तक 'रामायण' के पहले पार्ट में यश के स्क्रीन टाइम को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
