Ramayana: Ranbir Kapoor की 1000 करोड़ी रामायण के लिए मिल गई कैकेयी, Nitesh Tiwari ने लगाया इस हसीना पर दांव

Lara Dutta to play Kaikeyi in Ramayana: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी इन दिनों अपनी नई फिल्म रामायण पर लगातार काम कर रहे हैं। लीड एक्टर्स फाइनल करने के बाद अब नितेश बाकी स्टारकास्ट फाइनल करने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदाकारा लारा दत्ता रामायण में कैकेयी का किरदार प्ले कर सकती हैं।

Lara Dutta to play Kaikeyi in Ramayana: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) इन दिनों अपने मेगा बजट प्रोजेक्ट रामायण (Ramayana) में व्यस्त हैं, जिसके लिए वो लगातार कास्टिंग कर रहे हैं। भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) और रावण के रोल के लिए यश (Yash) को कास्ट करने के बाद अब वो बाकी किरदारों के लिए कलाकारों की कास्टिंग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अदाकारा लारा दत्ता को कैकेयी के किरदार के लिए साइन करने का मन बनाया है। नितेश तिवारी और उनकी टीम इन दिनों लारा दत्ता के साथ बातचीत कर रही है और उन्हें जल्द से जल्द साइन करना चाहती है।

Lara Dutta As Kaikeyei

Lara Dutta As Kaikeyei

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है कि, 'नितेश तिवारी रामायण के लिए उन कलाकारों को साइन करना चाहते हैं, जो किरदारों में फिट बैठें। नितेश को लगता है कि राजकुमारी कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता एकदम फिट रहेंगी। कैकेयी रामायण में अहम किरदार है, जिसके लिए नितेश तिवारी दमदार अदाकारा को साइन करना चाहते हैं।'

End of Feed