'Ramayana' के सेट से Arun Govil और Lara Dutta की पिक्स हुईं लीक, 'दशरथ' और 'कैकेयी' बने आए नजर

Arun Govil and Lara Dutta Pics Leaked from Ramayana Set: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का मुंबई में शानदार सेट तैयार किया गया है। इस समय फिल्म के सेट से राजा दशरथ बने अरुण गोविल और माता कैकेयी की पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिन्हें देख फैन्स की बेताबी बढ़ गई है।

Arun Govil and Lara Dutta Pics Leaked from Ramayana Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामायण' का सेट मुंबई में बनाया गया है। वहीं दूसरी जूम साईट के हाथ अब फिल्म 'रामायण' के सेट से कई पिक्स हाथ लगी है, जो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पिक्स में अरुण गोविल को राजा दशरथ और लारा दत्ता को मां कैकेयी के किरदार में देखा जा सकता है।

Ramayana Starcast Photos Leaked

इन पिक्स में अरुण गोविल को बचपन के भगवान राम, लक्ष्मण और भरत के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर लारा दत्ता को साड़ी में हैवी गोल्ड ज्वेलरी के साथ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को 'रामायण' के सेट की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। सूर्पनखा की वेशभूषा में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी नजर आ रही हैं। इन पिक्स में निर्देशक नितेश तिवारी भी कुर्सी पर बैठे हुए प्रोडक्शन की देखरेख करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed