Nitesh Tiwari Ramayan : बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म बवाल में जान्हवी कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले हैं यह फ़िल्म 21 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी बीच डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट 'रामायण 'को लेकर खुलकर बात की। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि वह फिल्म रामायण को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। नितेश ने आगे कहा कि मैं दावा करता हूँ कि मैं इस फिल्म में किसी की भी भावनाओं को आहात नहीं करुंगा।
दरसल फिल्म बवाल को लेकर नितेश तिवारी ने जूम एंटरटेनमेंट के साथ खास बातचीत की। इस फिल्म के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण को लेकर बड़ी बात कही। डायरेक्टर ने कहा कि वह खुद एक दर्शक हैं और अपनी फिल्म को उसी तरह से बनाएंगे जो दर्शकों को पसंद आए। वह किसी की भावनाओं को आहात नहीं करेंगे। फ़िल्म को लेकर खबरें हैं कि इसमें रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhat) लीड रोल में नजर आ सकते हैं। डायरेक्टर ने आगे कहा कि आपको फिल्म में बारे में और जानकारी जल्द ही मिलेगी।
बता दें की ओम राउत की फ़िल्म आदिपुरुष का विवाद मामला अब कोर्ट में पहुँच गया है। जिसके बाद रामायण पर एक और फिल्म बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी बात पर कितने खरे उतरते नजर आते हैं और फैंस को रामायण कितनी पसंद आती है ।
