Ramayana Teaser: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) के बारे में लोग खूब चर्चा कर रहे है। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आए। जहां कई लोगों को वो भगवान राम के अवतार में दिव्य लगे। तो कई लोगों को रणबीर कपूर इस लुक में अच्छे नहीं लगे। इस बीच रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने रामायण के टीजर पर रिएक्ट किया है।- (ये भी पढ़ें-'मैं इसके लायक नहीं हूं...' डर के मारे रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी 'रामायण')
रामायण के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट (pic credit-ramayana film/instagram)
रामायण के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट (pic credit-ramayana film)
रामानंद सागर के बेटे ने कही ये बात
रणबीर कपूर के भगवान राम वाले पहले ग्लिम्प्स ने पूरे इंडस्ट्री और दर्शकों में खासी चर्चा छेड़ दी है। हनुमान जयंती के मौके पर भव्य तरीके से रिलीज किया गया। इसी बीच रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने रणबीर कपूर के राम अवतार पर अपनी राय दी है। मोती सागर ने PTI से बातचीत में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं रामायण से बहुत अच्छी उम्मीद रखता हूं क्योंकि आज के समय में रणबीर हमारे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वे इमोशंस बहुत अच्छे से पकड़ते हैं। वे क्लास एक्टर हैं और उनमें बहुत गहराई है। लेकिन सिर्फ टीजर से कुछ भी जज नहीं किया जा सकता।'- (ये भी पढ़ें-रणबीर को भगवान राम के अवतार में देख परेशान हुए सुनील लहरी, कह दी बड़ी बात)
कब रिलीज होगी रामायण
उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर ने इस किरदार में बहुत गहराई डाली होगी। मैं पूरी फिल्म देखने के बाद ही कमेंट करना चाहूंगा। मुझे इस फिल्म से बहुत अच्छी उम्मीद है।' रणबीर का लुक रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आया है। कई लोग फिल्म के विजुअल स्केल और रणबीर के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। रामायण में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बना रहे हैं। यह दो भागों में बनी है। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
