बॉलीवुड

Ram Mandir Pran Pratishtha पर जिन स्टार्स को नहीं मिला न्योता , जानें उन्होंने ट्वीट कर राम मंदिर के बारे में क्या कहा

Ram Mandir Pran Pratishtha : बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संजय दत्त( Sanjay Dutt) से लेकर अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने पोस्ट किया और देशवासियों को बधाई दी। आइए आपको बताते हैं क्या बोले आपके पसंदीदा कलाकार ।

Image

sanjay dutt to ajay devgan on ram mandir

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत में आज का दिन इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया है। पूरे देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को त्योहार के रूप में मनाया। वहीं सिनेमा जगत की हस्तियों ने इसे साक्षात देखा और भगवान राम के दर्शन किये। इस मौके पर बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अन्य सितारे मौजूद रहे। जिन्होंने भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं कुछ ऐसे कलाकार है जिन्होंने ट्वीट कर राम मंदिर की बधाई की बधाई दी है।

बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संजय दत्त ( Sanjay Dutt) से लेकर अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने पोस्ट किया और देशवासियों को बधाई दी। आइए आपको बताते हैं क्या बोले आपके पसंदीदा कलाकार । अजय देवगन ने राम मंदिर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि" मैं बहुत खुशकिमस्त हूँ जिसे आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का मौका मिला, मुझे यह देखते हुए गर्व हो रहा है कि आज पूरा देश एक साथ होकर जयश्री राम के नारे लगा रहा है। यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद किया गया जब हमारे देश की हर सड़क पर 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठी थी।

वहीं संजय दत्त ने राम मंदिर की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा-राम जन्मभूमि के पवित्र मैदान से भव्य राम मंदिर तक, आस्था से बुनी गई एक यात्रा ,आज का दिन सभी के लिए आशीर्वाद और समृद्धि लेकर आए। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फैंस को राम मंदिर की बधाई दी थी साथ ही यह भी बताया था कि वह समारोह में नहीं आ पाए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article