बॉलीवुड

Ram Mandir Inauguration: बॉलीवुड सितारों ने राम मंदिर की सढ़ियों पर लगाया पोछा, की भगवान के आगमन की तैयारी

These Bollywood Stars Mops Ram Mandir Stairs: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ ही वक्त बाकी हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों को भी आमंत्रित किया गया है। खास बात तो यह है कि कुछ सितारे अयोध्या पहुंच भी गए हैं और मंदिर की सीढ़ियों पर पोछा मारते दिखे।

Image

राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोछा लगाते दिखे सितारे

These Bollywood Stars Mops Ram Mandir Stairs: अयोध्या में जोरों-शोरों से राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है। खास बात तो यह है कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बॉलीवुड सितारों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) तक शामिल हैं। इतना ही नहीं, राम मंदिर उद्घाटन के लिए कुछ सितारे अयोध्या पहुंच भी गए हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) से लेकर दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल तक का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे मंदिर की सीढ़ियों पर पोछा मारते नजर आए।

राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़े इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड सितारे भी भगवान राम के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ मंदिर की सीढ़ियों पर पोछा लगाते दिखाई दिये। इस काम में उनके साथ-साथ दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहीं। उनके इस वीडियो को देख फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। विरल भयानी के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुए जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को अभी तक 73 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, संजय लीला भंसाली, मधुर भंडारकर और अनुपम खेर जैसे सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article