Ram Mandir Ayodhya, Kangana Ranaut Shares VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर का उद्घाटन कर दिया है।22 जनवरी 2023 को राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में खुशी से नाचती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कंगना रनौत जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाती नजर आ रही हैं। भगवान राम के आगमन की खुशी में कंगना रनौत फूल गिराती और खुशी ने नाचती दिख रही हैं।
एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी मे करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
राम के आने पर खुशीं से नाचने लगीं कंगना रनौत
इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा, 'राम आ गए..' इस वीडियो में राम मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल गिरते दिख रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाते हैं। इस वीडियो में राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी कंगना के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। कंगना रनौत के अलावा राम मंदिर उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी नजर आ रहे हैं।
