बॉलीवुड

Jackky-Rakul Wedding: सात जन्मों के लिए एक हुए रकुल प्रीत सिंह और जैकी, भगनानी खानदान की बहू बनीं एक्ट्रेस

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Officially Married: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने आनंद कारज सेरेमनी में साथ जीने-मरने की कसमें आईं। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।

Image

सात जन्मों के बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Officially Married: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने आनंद कारज सेरेमनी में फेरे लिये और सात जन्मों के लिए एक होने की कसमें खाईं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को लेकर खबर है कि वे दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे, जिसमें आनंद कारज सेरेमनी और सिंधी रीति-रिवाज शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की आनंद कारज सेरेमनी में शादी हो गई है। हालांकि शाम तक सिंधी रिवाजों के जरिए भी वे शादी के बंधन में बंधेंगे।

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने आईटीसी ग्रैंड गोवा में शादी की है। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन कपल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आनंद कारज सेरेमनी में उनकी शादी हो चुकी है। अब वे सिंधी रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगे। उनकी शादी में जहां शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने परफॉर्मेंस दी तो वहीं भूमि पेडनेकर ने संगीत सेरेमनी होस्ट की।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत लॉकडाउन में हुई थी। वे एक-दूजे के पड़ोसी थे। उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हमेशा ही अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा। कहा जा रहा था कि दोनों विदेश में शादी रचाएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने गोवा में शादी करने का फैसला किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article