बॉलीवुड के पावर कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jacky Bhagnani) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। कपल ने 2 साल तक डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया है। कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल अगले महीने 22 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेने वाला है। कपल ने शादी से पहले मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए।
Rakul Preet and Jacky Bhagnani (credit pic: instagram)
भगवान राम के दर्शन का वीडियो और फोटो जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में रकुल प्रीत और जैकी भगवान राम के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जैकी ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन से मन मंत्रमुग्ध हो गया। शांतिपूर्ण और दिव्य। इन फोटोज को रकुल प्रीत ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया। फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी ने लिया भगवान राम का आशीर्वाद
रकुलप्रीत और जैकी की शादी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। कपल ने अभी तक अपनी शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ भी फिल्म बनाने वाले हैं। रकुलप्रीत भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में तमिल फिल्म Ayalaan रिलीज हुई है।
