Rakul preet singh-Jackky Bhagnani Married: बॉलीवुड रकुल प्रीत सिंह और निर्माता-एक्टर जैकी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। ऐसे में इस कपल ने आज 21 फरवरी को गोवा में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी के साथ दोनों ने अपने इस खास दिन की तस्वीरों को शेयर कर सभी को गुड न्यूज दे दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए कपल की बेहतरीन और शानदार तस्वीरें।
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने सभी रीती रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में इस कपल ने गोवा में ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसमें रकुल और जैकी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अपने इस खास दिन पर कपल ने पेस्टल कलर के मैचिंग ऑउटफिट पहने है। साथ ही तस्वीरों को पोस्ट कर कैप्शन लिखा गया कि मेरा अभी और हमेशा के लिए 21-02-2024।
कपल के पोस्ट पर फैंस ने बधाइयों की बाढ़ ला दी हो, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और और दोस्त उनको बधाई देने में लगे हुए हैं। हर जगह इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
