बॉलीवुड

Rakul Preet singh और जैकी भगनानी जन्मों-जन्म के लिए थामेंगे एक-दूजे का हाथ, गोवा में इस दिन लेंगे सात फेरे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2024, 05:14 PM IST

Rakul preet Wedding With Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत और जैकी भगनानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कपल गोवा में शादी करने वाला है। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। आइए जानते हैं किस दिन होगी दोनों की शादी?

Image

rakul and jackky (credit pic: instagram)

Rakul preet Wedding With Jackky Bhagnani: बॉलीवुड के पावर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल अपनी शादी की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर चुका है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की डेट सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल गोवा में शादी करने वाला है। कपल के करीबी सूत्र ने वेडिंग डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं रकुल और जैकी की शादी में क्या खास होने वाला है।

कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 19 और 20 फरवरी को होगा। 21 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। रकुल अपनी शादी से जुड़ी डिटेल्स को सीक्रेट रखना चाहती हैं।

रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की वेडिंग डिटेल्स

रुकुल अपनी शादी में तरुण तहलानी का डिजाइनर आउटफिट पहनेंगी। कपल शादी के बाद अपना काम पर वापस लौट जाएगा। हालांकि अभी तक रकुलप्रीत (Rakul preet) और जैकी ने अपनी शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। कपल लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहा है।

रकुल ने अपने रिलेशनशिप पर कहा था, मैं लंबे समय से सिंगल थीं और एक पार्टनर होना बहुत ही नेचुरल प्रोसेस है। खासतौर पर बहुत सारी अटकलें लगाई जाती हैं अगर आप सेम इंडस्ट्री से तालुक रखते हैं। लेकिन आखिर में हम सब ह्यूमन हैं जिन्हें इमोशनल नीड की जरूरत होता है। कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब आपको आपके पार्टनर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जैकी इस बात को समझते हैं क्योंकि हम एक ही इंडस्ट्री में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article