Priyanka Chopra पर भड़की Rakhi Sawant,'बॉलीवुड गैंग' का साथ देते हुए बोली 'वो इतना लेट क्यों बोली...'

Rakhi questions Priyanka: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chipra) ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा के आरोपों पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि देसी गर्ल को पहले इसे बारे में बात करनी चाहिए थी।

Rakhi questions Priyanka: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था। इन लोगों ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया। प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। कुछ लोग प्रियंका चोपड़ा के इस बयान को करण-शाहरुख से जोड़कर देख रहे हैं, जिनके साथ कुछ सालों पहले देसी गर्ल की अनबन हो गई थी। देसी गर्ल ने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन कंगना रनौत के ट्वीट ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि लोगों का अंदाजा एकदम सही था।

Priyanka Chopra पर भड़की Rakhi Sawant

Priyanka Chopra पर भड़की Rakhi Sawant

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने प्रियंका चोपड़ा के आरोपों पर चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि उन्हें ये खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं। अब वो विदेश जा चुकी हैं और वहीं पर रहती हैं। वहां रहते हुए ऐसे खुलासे करने का क्या मतलब है? राखी सावंत के अनुसार, 'प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हैं। वहां बैठकर ऐसी बातें करने का क्या मतलब है? पहले तो उन्होंने यहां बर्फी और लड्डू खा लिए और अब ये सारी बातें बोल रही हैं।'

End of Feed