बॉलीवुड

भरने से पहले ही उजड़ गई Rakhi Sawant की झोली!! पेट में ही हुई बच्चे की मौत

Rakhi Sawant miscarriage: बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने अपने एक करीबी दोस्त से बात करते हुए बताया है कि उनकी कोख मिसकैरेज की वजह से उझड़ गई है। राखी सावंत ने बताया है कि वो थोड़े समय पहले तक प्रेग्नेंट थीं लेकिन अब उनकी कोख सूनी हो गई है। राखी सावंत के फैंस इस खुलासे परेशान हो उठे हैं।

Image

मिसकैरेज की वजह से गिरा राखी सावंत का बच्चा

Rakhi Sawant miscarriage: टीवी अदाकारा राखी सावंत की पारिवारिक जिंदगी काफी लम्बे वक्त से मीडिया में छायी हुई है। आदिल खान से हुई उनकी शादी और उस पर मचे बवाल के बारे में तो आप जानते ही हैं। यह मामला बहुत ही मुश्किल से निपट पाया था, जिसमें देशभर के लोगों को शामिल होना पड़ा। इसके बाद अब राखी सावंत की प्रेग्नेंसी चर्चा में है। जिन दिनों राखी सावंत की शादी चर्चा में, उसी दौरान राखी सावंत की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। राखी ने मीडिया से तो इस बारे में बात करने से मना कर दिया था लेकिन उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को बताया है कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं?

अदाकारा राखी सावंत ने अपने एक दोस्त से बात करते हुए बताय है कि वो थोड़े वक्त पहले प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनका बच्चा पेट में ही मर गया। राखी सावंत ने इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि मिसकैरेज की वजह से उनका बच्चा मर गया है, जिस कारण वो काफी दुखी हैं। राखी सावंत और आदिल खान ने जुलाई महीने में शादी रचाई थी, जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। राखी सावंत अपनी जिंदगी में खुश थीं कि वो मां बनने वाली हैं लेकिन मिसकैरेज ने उनकी सबसे बड़ी खुशी छीन ली है।

राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी में किया था ऐलान

अदाकारा राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी में इस बात का ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। राखी सावंत की बात को उस समय किसी ने सीरियस नहीं लिया था क्योंकि वो टीवी पर ऐसे ड्रामे करती रही हैं लेकिन जब से राखी सावंत के मिसकैरेज की खबर सामने आई है, तब से उनके फैंस काफी उदास हैं। फैंस लगातार उन्हें प्यार भेज रहे हैं और उन्हें इस वक्त में हेल्थ का ध्यान रखने को बोल रहे हैं। लोगों ने आदिल खान से भी कहा है कि वो राखी सावंत का इस वक्त ख्याल रखें।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article