29 साल बाद शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक Karan Arjun सिनेमाघरों में इस दिन होगी री-रिलीज, फैंस को भाईजान ने दिया दिवाली गिफ्ट

Karan Arjun Re Release Date: शाहरुख खान और सलमान खान की कल्ट मूवी करण अर्जुन एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। ये फिल्म साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेकर्स फिल्म को ग्लोबल लेवल पर री रिलीज करेंगे। सलमान खान ने फिल्म का धमाकेदार टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Karan Arjun Re Release Date: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। फिल्म में शाहरुख, सलमान के साथ राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म को सिनेमाघरों में री रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 22 नवंबर को सिनेमारों में दस्तकर देगी। फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं है। ये भी पढ़ें- Singham Again के सेट पर अजय देवगन की आंख में लग गई थी चोट, 2-3 महीने के लिए हुई थी विजन प्रॉब्लम

karan arjun

Shah Rukh Khan Salman Khan (credit Pic:Instagram)

फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी री रिलीज किया जाएगा। फिल्म के री रिलीज की अनाउंसमेंट सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर की। एक्टर ने फिल्म का धमाकेदार टीजर अपने अकाउंट पर शेयर किया। करण अर्जुन का ट्रेलर देख फैंस खुशी से झूम उठे।

सलमान ने शेयर किया करण-अर्जुन का टीजर

End of Feed