बॉलीवुड

'पैसे से घिरा हुआ हूं' फाइनेंशियल कंडीशन पर बोले राजपाल यादव, खुद को बताया चलती-फिरती चेक बुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 27, 2026, 09:16 AM IST

Rajpal Yadav on Financial Condition: एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जेल से बाहर आने के बाद से काफी चर्चा में बने हुए हैं। राजपाल यादव इसी बीच एक बयान दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं राजपाल यादव के किस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Image

Image Source: Rajpal Yadav

Rajpal Yadav on Financial Condition: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। राजपाल यादव ने कुछ समय पहले चेक बाउंस केस के चलते कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद एक्टर को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद एक्टर ने सभी से मदद की गुहार लगाई और कई स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे भी आए। इसके बाद 17 फरवरी को राजपाल यादव को कोर्ट से बेल और इसके बाद से एक्टर एक के बाद एक बयान देते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में राजपाल यादव ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं राजपाल यादव ने क्या है।

राजपाल यादव ने कही ये बात

एक्टर राजपाल यादव का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। NDTV जब राजपाल यादव से उनकी अभी की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में सवाल किया गया तब एक्टर ने कहा कि 'मैं अभी इस पर बात नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं पैसे से घिरा हुआ हूं। राजपाल चलती-फिरती चेक बुक है। मैं कमाता हूं, लोगों को कमाने में मदद करता हूं और कई परिवार इसी पर निर्भर हैं। ' इसे आगे एक्टर ने राजनीति छोड़ने पर भी जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा, '2019 में मैंने राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं बस अपने लोगों की सेवा करना चाहता था।'

इन स्टार्स ने की थी मदद

राजपाल यादव के जेल जाने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई थी। राजपाल यादव ने सभी लोगों से मदद की मांग की थी। इस दौरान सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक ने एक्टर की मदद की थी। राजपाल यादव के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article