Rajpal Yadav on Age Gap With Wife Radha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) कई वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले से लेकर 'भूत बंगला' की रिलीज को लेकर राजपाल यादव की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में राजपाल यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजपाल यादव की शादी को लगभग 10 साल से ज्यादा हो हो गए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राजपाल ने पत्नी राधा (Radha Yadav) संग अपने 10 साल के उम्र के फासले पर बड़ा बयान दिया है।
राजपाल यादव ने पत्नी संग उम्र के फासले पर दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)
पत्नी राधा को राजपाल यादव ने बताया 'रीढ़ की हड्डी'
हाल ही में राजपाल यादव ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल होते हुए देखा गया था। इस दौरान राजपाल यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ पत्नी राधा यादव के बारे में भी बात की। राजपाल ने पूरी कहानी बताते हुए कहा, 'हम कैलगरी में मिले थे। आज भी मुझे समझ नहीं आता कि उत्तर प्रदेश के एक आदमी को वहां लाइफपार्टनर कैसे मिल गई। यह सब बहुत प्यारा था। उस समय मुझे एहसास नहीं था कि वह मेरी रीढ़ की हड्डी बन जाएगी... मेरी बुआ कहा करती थीं, 'लंगूर को हूर मिल गई।' मुझे भी बिल्कुल वैसा ही महसूस होता था।' (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता के बाद Rakesh Bedi की हुई बल्ले-बल्ले, निर्माताओं ने दिया इतने करोड़ बोनस)
राजपाल यादव ने 10 बड़े होने के बारे में भी बात की। कॉमेडियन ने कहा, 'मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हम दोनों में लगभग 10 से 12 साल का उम्र का फासला है। लेकिन हमारी बात सही तरह से होती है। जब मैं उनसे मिला था तो उनकी हिंदी मुझसे बेहतर थी। वो 5 भाषाएं जानती है। कई दोस्त मुझसे पूछते हैं कि तुम मैनेज कैसे करते हो? वो कपड़े भी खरीदती है तो मुझे भरोसा रहता है। वो मेरे सारे खर्चे मैनेज करती है।' (इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और यश की 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन इस दिन होगा रिलीज !! सामने आई तारीख)
'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं राजपाल यादव
राजपाल यादव इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' का हिस्सा हैं। इस मूवी में राजपाल यादव के अलावा अक्षय कुमार और वामिका गब्बी सहित तब्बू, परेश रावल और असरानी सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है।
