बॉलीवुड

Jailer : रजनीकांत की "जेलर" देखने के लिए फैंस को मिलेगी छुट्टी, जबरदस्त है साउथ स्टार का क्रेज

Jailer : फिल्म को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि बैंगलोर के कई दफ्तरों में उस दिन छुट्टी का एलान किया गया है ताकि लोग जमकर थलाइवा की मूवी देख सकें। वहीं कुछ अधिकारी अपने कर्मचारियों को फिल्म की मुफ़्त टिकट भी बांट रहे हैं।

Image

Jailer

Jailer : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajnikant) की अपकमिंग फिल्म जेलर ( Jailer) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। फैंस दो साल बाद अपने फेवरेट स्टार रजनीकांत को बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं। इसी के चलते हर कोई उनकी फिल्म जेलर को लेकर बेताब नजर आ रहा है। रजनीकांत की मूवी जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि बैंगलोर के कई दफ्तरों में उस दिन छुट्टी का एलान किया गया है ताकि लोग जमकर थलाइवा की मूवी देख सकें। वहीं कुछ अधिकारी अपने कर्मचारियों को फिल्म की मुफ़्त टिकट भी बांट रहे हैं। हाल ही में रिलीज फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को भी फैंस का खूब प्यार मिला था जिसके बाद फिल्म समीक्षकों को पहले ही दिन बड़ी कमाई होने के आसार हैं।

खबरों की माने तो चेन्नई और बेंगलुरु में कई ऑफिस में 10 अगस्त को कर्मचारियों की छुट्टियों की घोषणा की है।फिल्म को लेकर लगातार एडवांस बुकिंग जारी है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेश में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।अब देखना यह है कि फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

जेलर की बात करें तो रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म एक तमिल एक्शन कॉमेडी मूवी है, जिसे नेल्सन ने निर्देशित किया है। यह मूवी सन पिक्चर्स बैनर तले रिलीज होने जा रही है । जेलर का गाना कावाला भी इन दिनों खूब छाया हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया गजब के मूव दिखा रही है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन और तमन्ना भाटिया नजर आने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article