Stree 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान 'स्त्री 3' पर मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा, अब किसका दिखेगा आतंक?

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2024, 04:45 PM IST

Stree 3 Confirm: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2 (Stree 2)' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट यानी 'स्त्री 3' पर मुहर लगा दी है। फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने इस खबर की जानकारी खुद मीडिया को दी है।

Stree 3 Confirm: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2 (Stree 2)' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज के ट्रेलर रिलीज होने के साथ-साथ एक और खुशखबरी सामने आ गई है। इस जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Stree 3 Confirm

Instagram

'स्त्री 3' पर लगी मुहर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2 (Stree 2)' का लंबे इंतजार के बाद ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'स्त्री 2' के ट्रेलर रिलीज के साथ-साथ एक और खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने 'स्त्री 3' पर मुहर लगा दी है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान 'स्त्री 2' के निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म के अलगे पार्ट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 'फिल्म स्त्री 3 की स्क्रिप्ट तैयार है। साथ ही साथ दिनेश विजान ने खुलासा किया कि फिल्म स्त्री 3 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म स्त्री 3 काफी धमाकेदार होने वाली है।

End of Feed