अमीर परिवार की लड़की का रिश्ता छोड़कर Rajendra Kumar ने इस हसीना को बनाया था हमसफर, उम्र में था 10 साल का फासला

Rajendra Kumar-Shukla Kumar's Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रहे राजेंद्र कुमार ने शुक्ला कुमार से शादी करने के लिए एक बेहद अमीर परिवार की लड़की का रिश्ता ठुकरा दिया था।

Rajendra Kumar-Shukla Kumar's Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक रहे राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार और कुमार गौरव की मां का 2026 की शुरुआत में निधन हुआ। उनके जाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और राजेंद्र कुमार के चाहने वालों को काफी सदमा भी लगा। राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। उन्हें 'जुबली कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। शुक्ला कुमार अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बेटी डिंपल की शादी हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजू पटेल से हुई है। वहीं दूसरी बेटी मनोरमा ने भारतीय फिल्म निर्माता ओ. पी. रहलान से शादी की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेंद्र कुमार ने शुक्ला कुमार से शादी करने के लिए एक बेहद ही आमिर परिवार की लड़की के रिश्ते को ठुकरा दिया था।

Rajendra Kumar-Shukla Kumar's Love Story

इस हसीना के लिए राजेंद्र कुमार ने ठुकरा दिया था अमीर परिवार का रिश्ता

मिनटों में ठुकरा दिया था अमीर खानदान की लड़की का रिश्ता

राजेंद्र कुमार को लेकर एक फेसबुक ट्रिब्यूट पोस्ट में बताया गया है कि उनके माता-पिता ने दिल्ली के एक बेहद अमीर परिवार की लड़की से उनका रिश्ता तय किया था। दोनों फैमिली एक-दूसरे से मिलने को भी तैयार हो गए थे लेकिन राजेंद्र को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि वह किसी अमीर घर की लड़की से शादी नहीं करना चाहते। राजेंद्र कुमार के यह कहना था कि जिस के लाइफस्टाइल को वो लड़की फॉलो करती है, आने वाले दिनों में वो मेरे साथ एडजस्ट नहीं कर पाएगी। राजेंद्र कुमार ने कहा था, 'मैं उसकी इच्छाएं और जरूरतों को कैसे पूरी कर पाऊंगा? और कौन जानता है कि कल क्या होगा? सफलता मिलेगी या नहीं, यह तो किस्मत की बात है।'

End of Feed