Raid 2 Trailer Review: अक्षय कुमार ने दिया 'रेड 2' के ट्रेलर का रिव्यू, कहा-"फिल्म सिनेमाघरों में 75 हफ्ते चलेगी'

Raid 2 Trailer Review: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' 01 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद अक्षय कुमार भी खुद को रोक नहीं पाए और ट्रेलर का रिव्यू किए है।

Raid 2 Trailer Review: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' जल्द ही सिनेमाघरों पर धमाल करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्रेलर का रिव्यू किया है। आइए जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार ने क्या कहा है।

Raid 2

Raid 2

पार्ट 1 की तरह इस पार्ट में भी अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का रोल करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अक्षय कुमार ने ट्रेलर की तारीफ की है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा, "भाई, क्या ट्रेलर है। मुझे उम्मीद है कि आपकी 75वीं रेड सिनेमाघरों में 75 हफ़्ते तक चलेगी। Raid 2 के लिए शुभकामनाएं अजय देवगन।"

End of Feed