बॉलीवुड

'Raid 2' के लिए अजय देवगन के फैन्स का बढ़ा इंतजार, डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने बताया कब होगी रिलीज

Ajay Devgn Starrer Raid 2: बॉलीवुड के गलियारों से इस समय जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रेड 2' के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। डायरेक्टर ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि ये फिल्म अगले साल शुरू होगी।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Ajay Devgn Starrer Raid 2: साल 2018 में राज कुमार गुप्ता ने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड' (Raid) का निर्देशन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म की अपार सफलता के लगभग 5 सालों के बाद राज कुमार गुप्ता ने इसके सीक्वल यानी 'रेड 2' (Raid 2) को बनाने का निर्णय लिया। फिल्म में अजय देवगन को एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिस के किरदार में देखने के लिए फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रेड 2' के लिए बेताब फैन्स को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म इस साल रिलीज नहीं होने वाली है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने की है।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 'रेड 2' अगले साल शुरू होगी। फिल्म की रिलीज की सहित तारीख तो निर्माताओं की ओर से ही फाइनल की जाएगी लेकिन यह फिल्म अगले साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन (Ajay Devgn) के फैन्स क उम्मीद थी कि ये फिल्म इसी साल दस्तक देगी लेकिन अब उनका इंतजार बढ़ गया है।

अजय देवगन इस समय अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' का सभी को इंतजार है। यह मूवी इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article