Raid 2 Movie Twitter Review: 'रेड 2' को मिल रहा है लोगों का प्यार, पहले दिन ही चौपट दिख रहा है 'द भूतनी' का खेल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 10:52 AM IST

Raid 2, The Bhootnii Twitter Review: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मूवी द भूतनी (The Bhootnii) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड 2 (Raid 2) को लेकर ट्वीटर पर लोगों को रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए है। अजय देवगन की 'रेड 2' इस मामले में संजय दत्त की फिल्म से कई कदम आगे निकल गई है।

Raid 2 And The Bhootnii Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड 2 (Raid 2) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मूवी द भूतनी (The Bhootnii) 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद अब 'रेड 2' और 'द भूतनी' को लेकर रिव्यू सामने आने लगे हैं। मीडिया रिव्यू के अलावा अब लोग ट्वीटर पर दोनों फिल्मों को देखने के बाद रिक्शन देते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि लोगों को दोनों फिल्में कैसी लग रही हैं।

Raid 2 And The Bhootnii Twitter Review

रेड 2 मूवी X रिव्यु: लोगों के बीच दिखा मिला-जुला रिएक्शन

अजय देवगन, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) की फिल्म रेड 2 को लेकर सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा हैं। जहां अजय देवगन के फैंस इस फिल्म को हिट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों फिल्म को लेकर काफी नेगेटिव रिव्यू लिख रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को अजय देवगन की ये फिल्म अच्छी लग रही हैं। कई यूजर्स फिल्म रेड 2 को वन टाइम वॉच मूवी भी बता रहे हैं। क्रिटिक्स भी फिल्म पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

द भूतनी मूवी X रिव्यु: मिल रहा खास रिस्पॉन्स

जहां एक तरफ अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को ट्वीटर पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वहीं संजय दत्त (Sanjay Dutt), पलक तिवारी (Palak Tiwari), मौनी रॉय (Mouni Roy) और सनी सिंह (Sunny Singh) की फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। संजय दत्त के फैंस के अलावा इस फिल्म को लेकर ज्यादा लोग रिएक्शन देते नजर नहीं आ रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और संजय दत्त की मूवी द भूतनी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

End of Feed