Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर को दुनिया से अलविदा कहे 4 साल हो गए हैं। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर सभी उनको याद कर रहे हैं। इसी मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर काफी ज्यादा भावुक हो गई है। नम आंखों से रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता के लिए क्या लिखा है।
Rishi Kapoor
रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पुरानी तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी बेटी की बेटी यानी अपनी पोती संग नजर आ रहे हैं। इस फोटो में नजर आ रहा है कि छोटी सी समारा और नाना ऋषि कपूर टेबल पर रखे बर्थडे केक की तरफ देख रहे हैं।
हर पल हमेशा संजोकर रखूंगी
पोस्ट शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर ने कहा कि अलिया की बेटी राहा ऋषि कपूर से मिलती-जुलती है। रिद्धिमा कपूर ने उनके लिए उनका प्यार हर बितते दिन के साथ और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे पापा। उनका कहा है कि काश पापा समारा और राहा के साथ कुछ पल बिता पाते। उन्होंने कहा बेबी राहा बहुत प्यारी है। राहा आपकी छोटी सी झलक है। उन्होंने आगे लिखा- हम जो पल बिताया मैं उन्हें हमेशा संजोकर रखूंगी।
कब हुई थी एक्टर की मौत
नीतू कपूर ने भी इस मौके पर अपने पति की तस्वीर शेयर की है और उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने जो फोटो शेयर की है उस फोटो में नीतू, ऋषि कपूर के अलावा रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी नजर आ रही है। बता दें ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। एक्टर ने 30 अप्रैल, 2020 को अंतिम सांस ली थी।
