बॉलीवुड

Parineeti Chopra का नाम सुनते ही Raghav Chadha के चेहरे पर आई मुस्कान, बोले 'मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए...'

Raghav Chadha on Parineeti: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बीती रात आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट हुई, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं हर ओर हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

Image

परिणीति चोपड़ा का नाम सुनते ही राघव चड्ढा के चेहरे पर आई मुस्कान, बोले 'मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं...'

Raghav Chadha on Parineeti: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बीती रात बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए, जिसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुनने में आ रहा है कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अभी तक इन खबरों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण लोगों को और भी शक हो रहा है। लोगों का मानना है कि ये दोनों एक-दूसरे से अपना रिश्ता छुपा रहे हैं।

राघव चड्ढा आज दिल्ली में संसद से निकल रहे थे तब एक पत्रकार ने उनसे इस बारे में सवाल किया। पत्रकार ने राघव चड्ढा से पूछा कि उनके और परिणीति चोपड़ा को लेकर काफी सारी बातें हो रही हैं, उनका इस बारें में क्या कहना है? तो राघव चड्ढा ने कहा 'आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करिए, परिणीति के बारे में नहीं।' राघव चड्ढा बस इतना सा जवाब बोलकर गाड़ी में बैठकर निकल गए।

बता दें परिणीति चोपड़ा काफी वक्त से बाॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने यशराज बैनर की फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था और फिर कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ सफल रही हैं और बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दीं। परिणीति चोपड़ा काफी लम्बे समय से कोई हिट मूवी देने में नाकामायब रही हैं। कई लोगों का मानना है कि उनका करियर इंडस्ट्री में खत्म हो चुका है। वैसे आपको परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article