आर.माधवन ने की धुरंधर के हीरो रणवीर सिंह की तारीफ, उभरते करियर पर कर डाली तगड़ी भविष्यवाणी

R.Madhavan Praises Ranveer Singh : रणवीर सिंह लंबे समय बाद कोई एक्शन-ड्रामा फिल्म करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का बज भी काफी बन गया है। धुरंधर के फर्स्ट लुक ने गर्दा उड़ा दिया है। आइए बताते हैं फिल्म में उनके को स्टार आर माधवन ने उनके बारे में क्या कहा।

R.Madhavan Praises Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के पहले लुक ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद हर किसी को फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणवीर सिंह को जो लुक दिया है उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ एक्टर आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म को लेकर आर माधवन ने बात की, उन्होंने को-स्टार रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए बताया कि बॉलीवुड में आगे उनका क्या करियर होने वाला है।

R.Madhavan Praises Ranveer Singh

Image Source: x Handle

आर माधवन ने की रणवीर सिंह की तारीफ

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आर माधवन( R. Madhavan) ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के एक्टर हैं. किसी की एक-दो फिल्म नहीं चली तो उन्हें कम नहीं आँका जा सकता। वह बेहतरीन कलाकर हैं जो भविष्य में कमाल करने वाले हैं। आर. माधवन ने हॉलिवुड स्टार्स का जिक्र करते हुए बताया कि टॉम क्रूज़ और टॉम हैंक्स जैसे कलाकार अपने करियर में 50-60 फिल्में नहीं करते बल्कि वह साल में एक दो ही फिल्में करते हैं जिससे छा जाते हैं। एक्टर ने कहा कि एक हम लोग क्वालिटी पर ध्यान देते हैं न कि ज्यादा फिल्में करने पर। यही नहीं एक्टर ने कहा कि रणवीर सिंह को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि अगर वे तीन महीने तक शूटिंग नहीं करेंगे तो उनका बज खत्म हो जाएगा।

End of Feed