बॉलीवुड

Don 3 UPDATE: कृति सेनॉन की एंट्री हुई कन्फर्म, रणवीर सिंह को टक्कर देने के लिए 'A-List' विलेन की तलाश जारी

Don 3 UPDATE: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। एक तरफ विक्रांत मेस्सी ने फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने बड़ी पुष्टि करते हुए बताया है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ कृति सेनॉन अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Image

Ranveer Singh and Kriti Sanon (Pics Credit: Pinterest)

Don 3 UPDATE: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। काफी समय से ऐसा सुनने में रहा था कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 'डॉन 3' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अपोजिट विलेन की भूमिका के लिए विक्रांत मेस्सी को फाइनल किया है। अब कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने इस मूवी को बीच में ही छोड़ दिया है। विक्रांत मेस्सी के 'डॉन 3' से बार होने के बाद अब मेकर्स मुश्किल में पड़ गए हैं। इस मूवी के मेकर्स अब विलेन के रोल में कास्ट करने के लिए ए-लिस्ट एक्टर की तलाश में हैं।

मेकर्स ने 'डॉन 3' में कन्फर्म की कृति सेनॉन की एंट्री

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बुधवार को 'डॉन 3' सहित अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बड़ा अपडेट शेयर किया। प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर अपने निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह और कृति सेनॉन लीड रोल में नजर आएंगे।

विक्रांत मेस्सी के बाहर होने के बाद 'डॉन 3' में 'ए-लिस्ट' विलेन की कास्टिंग पर उन्होंने कहा कि तलाश जारी है। मेकर्स इस समय इंडस्ट्री में मौजूद टॉप ए-लिस्ट एक्टर्स को कास्ट करने के बारे में विचार बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि विक्रांत मेस्सी के फिल्म छोड़ने के बाद निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा से बात की थी। हालांकि उन्होंने भी इस ऑफर को ठुकरा दिया। बताते चलें 'डॉन 3' में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान का 'डॉन 3' में कैमियो हो सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article