pic credit- R Madhavan instagram
R MadhavanDhurandhar First Look Out: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स धुरंधर का ट्रेलर जल्द रिलीज करने वाले हैं। धुरंधर के ट्रेलर को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच मेकर्स ने आर माधवन का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पर...
बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन फिल्ममेकर आदित्य धर की आने वाली फिल्म धुरंधर में एक पावरफुल नया रोल निभाने वाले हैं। मेकर्स ने रविवार को एक्टर का पहला लुक रिलीज किया, जिसमें माधवन इंटेंस और कमांडिंग अवतार में दिखे। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर माधवन का पहला लुक शेयर किया और लिखा,'कर्मा का सारथी। 3 दिन बाकी! धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर दोपहर 12:12 बजे। सिनेमाघरों में 5 दिसंबर।'फिल्म का टाइटल ट्रैक रणवीर सिंह के लुक की झलक देता है। हाई-एनर्जी गाना रणवीर की तगड़ी परफॉर्मेंस को हाइलाइट करता है और एक्शन से भरपूर फिल्म का मूड सेट करता है। ट्रैक में रणवीर बंदूक के साथ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी फंड किया है। इस एक्शन थ्रिलर में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में आएगी।
रणवीर सिंह की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये रणवीर के लिए गेम-चेंजर साबित होगी, ओपनिंग डे पर 20-22 करोड़ नेट का अनुमान है, जो बॉलीवुड को साउथ की हिट्स के बीच टॉप 10 ओपनर्स में जगह दिला सकता है। फिल्म का बजट 250 करोड़ के आसपास है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं....आपको इस बारे में में क्या कहना हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।