Kangana Ranaut's Queen 2 Happening: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ सालों में कंगना रनौत ने एक भी हिट नहीं दी है। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि अगर कंगना रनौत ने आने वाले दिनों में एक भी हिट नहीं दी तो उनका बॉलीवुड करियर खतरे में पड़ जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके सुनने के बाद कंगना रनौत के फैन्स को बड़ी खुशी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है। सुनने में आया है कि मेकर्स ने 'क्वीन 2' (Queen 2) स्क्रिप्ट लॉक कर दी है।
न्यूज18 संग बात करते हुए विकास बहल ने बताया कि 'क्वीन' को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं लेकिन जिस का लोगों ने इस फिल्म को प्यार दिया है और इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, उसे देखने के बाद लगता है कि फिल्म कल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कहानी को पूरा कर लिया गया है और अगली कड़ी बननी चाहिए।
बता दें फैन्स भी कंगना रनौत की 'क्वीन 2' का इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास इस समय फिल्म 'इमरजेंसी' है, जिसकी शूटिंग में एक्ट्रेस व्यस्त हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
