Project K titled Kalki 2898 AD: कल्कि अवतार से जुड़ी है प्रभास-दीपिका की मूवी, रिलीज हुआ धमाकेदार टीजर और टाइटल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 21, 2023, 08:23 AM IST

Project K titled Kalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर प्रोजेक्ट के का टाइटल अनाउंसमेंट हो गया है। फिल्म का टाइटल कल्कि 2898 एडी रखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म का धमाकेदार टीजर भी अब सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख कर रौंगटे खड़े हो गए हैं।

Project K titled Kalki 2898 AD teaser out: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन स्टारर प्रोजेक्ट के (Project K) का टाइटल और टीजर दोनों हीं रिलीज कर दिए गए हैं। फिल्म के मेकर्स ने मूवी को एक कामचलाऊ टाइटल दिया हुआ था, जिसके बाद अब फिल्म का लास्ट और फाइनल टाइटल भी सामने आ गया है। अब मूवी का नाम प्रोजेक्ट के नहीं बल्कि कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) रखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं दर्शकों को एक और जबरदस्त सरप्राइज मिला है। फिल्म का टीजर या कहें फर्स्ट ग्लिम्प्स भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें प्रभास और दीपिका का लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। इसे देखने के बाद यकीनन दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। अब कल्कि 2898 AD को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। फिल्म का ये टाइटल हिन्दू मायथोलॉजी से संबंधित हैं।

End of Feed