Priyanka Chopra के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, केविन जोनस ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2024, 05:48 PM IST

Priyanka Chopra Brother in Law Skin Cancer: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी खुद केविन जोनस ने वीडियो शेयर कर के दी है।

Priyanka Chopra Brother in Law Skin Cancer: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी खबरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के परिवार से जुड़ी एक खबर सामने आ रही हैं। जिसे जानने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हो गया है। ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के जेठ की अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई है।

Priyanka Chopra Brother in Law Skin Cancer

Instagram

प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ कैंसर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद आती। दोनों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। लेकिन इसी बीच निक जोनस के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनस कैंसर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हुआ है। इस से जुड़ा प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में केविन जोनस ने बताया कि वो अब पहले से ठीक है। साथ ही साथ सिंगर सर्जरी करवाने की बात भी बोलते हुए नजर आए। इस वायरल हो रहे वीडियो में केविन जोनस फैंस को स्किन कैंसर को लेकर जागरुक करते हुए नजर आए।

End of Feed