बॉलीवुड

Priyanka Chopra के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, केविन जोनस ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2024, 05:48 PM IST

Priyanka Chopra Brother in Law Skin Cancer: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी खुद केविन जोनस ने वीडियो शेयर कर के दी है।

Image

Instagram

Priyanka Chopra Brother in Law Skin Cancer: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी खबरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के परिवार से जुड़ी एक खबर सामने आ रही हैं। जिसे जानने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हो गया है। ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के जेठ की अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई है।

प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ कैंसर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद आती। दोनों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। लेकिन इसी बीच निक जोनस के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनस कैंसर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हुआ है। इस से जुड़ा प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में केविन जोनस ने बताया कि वो अब पहले से ठीक है। साथ ही साथ सिंगर सर्जरी करवाने की बात भी बोलते हुए नजर आए। इस वायरल हो रहे वीडियो में केविन जोनस फैंस को स्किन कैंसर को लेकर जागरुक करते हुए नजर आए।

दो बच्चों के पिता हैं केविन जोनस

केविन जोनस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस से सबसे बढ़े भाई हैं। केविन जोनस पेशे से सिंगर है। केविन जोनस अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। केविन जोनस की दो बेटियां है, जिनकी वो अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article