तीन दिन में संजय लीला भंसाली से परेशान होकर 'बाजीराव मस्तानी' छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra, वजह जान लगेगा झटका

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपने यूनिक स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में तीनों एक्टर्स की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका ये फिल्म छोड़ना चाहती थीं।

बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भारत ही नहीं विदेश में भी अपना नाम बनाया है। प्रियंका ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन सजंय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) ने किया है। फिल्म में तीनों की दमदार एक्टिंंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब रणवीर और प्रियंका का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि कैसे प्रियंका संजय लीला भंसाली के शूटिंग स्टाइल से परेशान हो गई थी और तीन दिन में फिल्म छोड़ना चाहती थीं।

End of Feed