Priyanka signs Rajamouli's next: डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ट्रिपल आर की रिलीज के समय ही फैंस को जानकारी दे दी थी कि वो अपनी अगली फिल्म महेश बाबू के साथ बनाएंगे। ट्रिपल आर की रिलीज के बाद से ही राजामौली इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए हीरोइन को भी फाइनल कर लिया है। पिंकविला की ताजा खबर के अनुसार, महेश बाबू और राजामौली ने अपनी अगली मूवी के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल को फाइनल किया है, जो लम्बे समय से भारतीय फिल्मों में दिखाई नहीं दी हैं। राजामौली अगले साल अप्रैल के महीने से अपनी मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगे।
SS Rajamouli Mahesh Babu Priyanka Chopra
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि प्रियंका चोपड़ा राजामौली की मेगा बजट मूवी से बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सूत्र के अनुसार, 'राजामौली ने अपनी अगली फिल्म की कहानी लगभग पूरी कर ली है। वो इसे अप्रैल 2025 से शुरू करने की सोच रहे हैं। राजामौली एक ऐसी हीरोइन की तलाश में थे, जिसकी ग्लोबल प्रेजेंस हो, जिस कारण उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। राजामौली और प्रियंका पिछले 6 महीनों में कई बार मिल चुके हैं। देसी गर्ल को राजामौली की फिल्म का आइडिया पसंद आया है और वो इसे करने के लिए तैयार भी हो गई हैं।'
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों ने आखिरी बार द स्काई इज पिंक नाम की भारतीय फिल्म में देखा था, जिसके बाद से वो विदेशी प्रोजेक्ट ही कर रही हैं। प्रियंका के फैंस लम्बे समय से चाहते थे कि वो भारतीय फिल्मों में वापसी करें और आखिरकार उनका ये सपना राजामौली की वजह से पूरा होने जा रहा है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और राजामौली की ये फिल्म 2026 तक पूरी हो पाएगी और साल 2027 में रिलीज होगी।
