Mujhse Shaddi Karogi Completes 20 Years: हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर फिल्म मुझसे शादी करोगी जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। आज इस फिल्म को पूरे 20 साल हो गए हैं। 2004 में आई सलमान खान( Salman Khan) , अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) की इस फिल्म को आज पूरे 20 साल हो गए हैं। इस याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वहीं निर्माता साजिद नाड़ियावाला ने भी फिल्म के दिनों को याद किया है।
साजिद नाड़ियावाला( Sajid Nadiawala) निर्मित फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' आज से 20 साल पहले इसी दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में हिट सितारों की टोली के साथ जबरदस्त गाने और मजेदार कॉमेडी दिखाई गई थी। आज फिल्म की 20वीं वर्षगाठ पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से जुड़ी तस्वीर साझा की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुझसे शादी करोगी फिल्म की तस्वीर लगाते हुए उन्होंने लिखा- 20 साल रानी के वोहो।। इसके साथ उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ अपनी फोटो साझा की है। उनकी पोस्ट उनकी भूमिका और उनके करियर पर फिल्म के प्रभाव के लिए एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सेट से अपने लुक को याद करते हुए उस समय की अपनी भौहों के बारे में एक मजेदार टिप्पणी भी की, "हालांकि वे भौहें...
इसी के साथ फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला ने भी फिल्म से जुड़ी क्लिप साझा की है, जिसमें मुझसे शादी करोगी फिल्म के मजेदार क्लिप हैं। इसे साझा करते हुए लिखा है - मुझसे शादी करोगे पूछने का सबसे मजेदार तरीका ।
