बॉलीवुड

Priyanka Chopra-Katrina Kaif की 20 साल पुरानी फोटो देख चौंक गए फैंस, बोले 'ये दोनों तो पहचानने में ही नहीं...'

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर सालों पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और कैटरीना की ये फोटो करियर के शुरुआती दिनों की है, जिस कारण दोनों काफी यंग नजर आ रही हैं। फैंस ये फोटो देखकर कन्फ्यूज हो गए हैं और दोनों को पहचान नहीं पा रहे हैं।

Image

प्रियंका ने शेयर की कैटरीना संग 20 साल पुरानी फोटो

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस के बीच में खलबली मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो करियर के शुरुआती दिनों की है, जिसमें वो काफी यंग दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा ने लगभग साथ में ही करियर शुरू किया था। कैट और प्रियंका की ये फोटो लगभग 20 साल पुरानी है, जिसमें दोनों का लुक देखकर फैंस भौचक्के रह गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और कैटरीना कैफ की ये फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'पता नहीं किसने ये तस्वीर ली है और कब ली है लेकिन हम दोनों का लुक बच्चों जैसा है...'

Kat priyanka

Kat priyanka

फैंस कर रहे हैं प्रियंका-कैटरीना की वायरल तस्वीर पर कमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की, वैसे ही फैंस ने कमेंट करने शुरू कर दिए। फैंस लगातार कैटरीना और प्रियंका को रियल ब्यूटी का खिताब दे रहे हैं, जिनका हुस्न सालों बाद भी बरकरार है। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है इन दोनों की.... डेब्यू के इतने सालों बाद भी दोनों कितनी कमाल की लगती हैं...' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है 'ये दोनों पहले एकदम अलग दिखती थीं...'

जी ले जरा में साथ आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ ने सालों लम्बे करियर में कभी भी कोई फिल्म साथ में नहीं की है लेकिन फरहान अख्तर की जी ले जरा में ये दोनों साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी अहम किरदार होगा। फिल्म की शूटिंग में थोड़ी देरी हो रही है क्योंकि मेकर्स इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे चुकी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article